अलीगढ़, अप्रैल 22 -- (स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्मार्ट मीटर के जरिए उपभोक्ताओं को 'स्मार्ट' बनाने की मुहिम अब सवालों के घेरे में है। कई क्षेत्रों में उपभोक्ताओं की सहमति के बिना मीटर बदले जाने के साथ ही इंस्टॉलेशन स्लिप पर फर्जी हस्ताक्षर करने के आरोप सामने आए हैं। बुधवार को लालडिग्गी बिजलीघर पहुंचे उपभोक्ताओं ने इस फर्जीवाड़े पर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि उनकी अनुपस्थिति में मीटर बदले गए और फर्जी हस्ताक्षर कर स्लिप घर में अंदर डाल दी। मीटर बदलने की सूचना तक नहीं दी गई।शहर के रजा नगर, न्यू आंबेडकर नगर आदि क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने बिना जानकारी दिए उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगा दिए। इंस्टॉलेशन स्लिप पर खुद ही फर्जी हस्ता...