लखनऊ, जुलाई 20 -- राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने स्मार्ट मीटर जांच की गुणवत्ता जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक किए जाने की मांग की है। परिषद ने कहा कि राज्य में 92 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर उपभोक्ता हैं। इन्हें यह जानने का पूरा अधिकार है कि रिपोर्ट में उनके घरों पर लगे स्मार्ट मीटर की गुणवत्ता क्या है। यह भी पढ़ें- बिजली स्मार्ट मीटर में नई गड़बड़ी, पौने दो लाख नेटवर्क से ही बाहर, खपत जानना मुश्किलउपभोक्ता परिषद का बयान उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि अभी 92 लाख से ज्यादा स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता हैं। नए कनेक्शन में स्मार्ट मीटर ही इस्तेमाल हो रहे लिहाजा इनकी संख्या बढ़ती ही जाएगी। यानी, संदिग्ध गुणवत्ता वाले मीटरों की संख्या में इजाफा होगा। इन मीटरों की गुणवत्ता और कार्यप्रणाली की जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की...