पटना, फरवरी 26 -- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव अभय सिंह ने कहा कि डायरेक्ट सेलिंग समाज में धन के समान वितरण को बढ़ावा देता है। इसके जरिए धन सिर्फ शहरों तक एकत्र नहीं होकर ग्रामीण इलाकों तक भी पहुंचेगा। वह गुरुवार को स्थानीय होटल में फेडरेशन ऑफ इंडियन डायरेक्ट सेलिंग इंडस्ट्री और विभाग के संयुक्त बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। कहा कि भारत सरकार की इसको लेकर जो नियम बनाए गए हैं, उसे लागू करने और मॉनिटरिंग की बेहतर व्यवस्था होने से इस पर लोगों का भरोसा बढ़ेगा। कहा कि खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग इस क्षेत्र में राज्य के उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। इस क्षेत्र में भरोसे की कमी रही है, इसको देखते हुए ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे उपभोक्ताओं के हितों को संरक्षित किया जा सके।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.