अलीगढ़, मार्च 31 -- (खबर का असर, स्मार्ट मीटर का झटका) अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रीपेड स्मार्ट मीटर को लेकर उपभोक्ताओं के बीच फैले संशय और डर को दूर करने के लिए बिजली ने जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। विभाग द्वारा उपकेंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैंपों में अधिकारी और कर्मचारी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के संचालन, रिचार्ज प्रक्रिया और इसके लाभों की जानकारी दे रहे हैं।हिन्दुस्तान समाचार पत्र में अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर को लेकर आ रहीं समस्याओं को उजागर किया था। विभाग ने उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए कसरत शुरू कर दी है। विभाग को एक लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगाने का लक्ष्य मिला था, लेकिन अब तक 2 लाख 92 उपभोक्ताओं के यहां मीटर लगाए जा चुके हैं। इसके बावजूद कई स्थानों पर जानकारी के अभाव में उपभोक्ता मीटर लगाने ...