लखनऊ, जुलाई 11 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- सरकार आयोग को दे आदेश, गरीब उपभोक्ताओं के हित रहें सुरक्षित : उपभोक्ता परिषद हाल ही में राज्य के 47 लाख उपभोक्ताओं का बिजली भार बढ़ा दिया गया है। अब इसी अनुपात में ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि न होने पर सवाल उठ रहे हैं। राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने पावर कॉरपोरेशन की उस नीति की जांच करवाने की मांग की है, जिसके आधार पर ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाती है।उपभोक्ता परिषद की चिंताएँ उपभोक्ता परिषद के अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा ने कहा कि लोड बढ़ाने के लिए पावर कॉरपोरेशन का तर्क है कि इससे भार का सही आकलन करके ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि की जाती है, ताकि व्यवस्था बेहतर की जा सके। हालांकि, ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता वृद्धि और जरूरी बुनियादी ढांचे के विस्तार उन्हीं क्षेत्रों में कि...