उपभोक्ताओं का फोन नहीं उठा तो कार्रवाई तय
गोरखपुर, मई 28 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। जेई और एसडीओ द्वारा उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाने को लेकर मिल रही शिकायतों पर मुख्य अभियंता पंकज अग्रवाल ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने सभी जेई और एसडीओ को हिदायत दिया है कि फोन न उठाने की शिकायत मिली तो कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गर्मी का ताप बढ़ते ही जिले में फाल्ट और कटौती से उपभोक्ता बेहाल हैं। उपभोक्ता कटौती की वजह, बिजली बहाल होने की स्थिति और फाल्ट होने की सूचना देने के लिए भी जेई और एसडीओ को फोन करते हैं। ऐसे में जेई और एसडीओ द्वारा फोन नहीं उठाने से उपभोक्ता उपकेंद्र पर पहुंचते हैं, जिससे कई बार हंगामे की भी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। वहीं जेई और एसडीओ से निराश उपभोक्ता अपनी छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर अधिशासी अभियंता से लगाए मुख्य अभियंता पर निर्भर हैं। मुख्य अभियंता द्वारा उपभोक्ताओं से ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.