उपप्रमुख व प्रमुख प्रतिनिधि ने किया जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन
धनबाद, मार्च 14 -- बलियापुर। उपप्रमुख आशा देवी व प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक ने शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय परिसर में जेंडर रिसोर्स सेंटर का उद्घाटन किया। जेएसएलपीएस के प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक शंभु प्रसाद ने लोगों को जेडर रिसोर्स सेंटर के कार्यकलापें से संबंधित जानकारी विस्तार से दी। कहा कि इस सेंटर के माध्यम से विभिन्न विभागों, संस्थाओं व समुदायों के बीच समन्वय स्थापित कर महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर कार्रवाइ की जाएगी। थानाप्रभारी सत्यजीत कुमार, एसआइ शिवशंकर उरांव, एसएचजी से जुड़ी महिलाऐं आदि मौके पर थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.