लातेहार, जनवरी 28 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के चमरडीहा- लंका- मंगरा सड़क निर्माण स्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाने पर उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने नाराजगी जतायी है और कहा कि विभागीय उदासीनता के कारण ऐसा हुआ है। उपप्रमुख बिरेन्द्र ने बताया कि सड़क निर्माण आरम्भ हुए कई दिन हो गए, लेकिन अब तक कार्य स्थल पर योजना बोर्ड नही लगाया जा सका है। जिससे ग्रामीणों को यह पता नही चल पा रहा है कि कितनी प्राक्कलित राशि से सड़क निर्माण किया जाना है। राशि को अब तक गुप्त रखा गया है। कार्य को अपने ढंग से जैसे तैसे करने की मंशा से ही प्राक्कलित राशि को सार्वजनिक नही किया गया है। उन्होने विभाग के वरीय अधिकारियों से योजना बोर्ड लगाते हुए सड़क निर्माण में पारदर्शिता लाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...