लातेहार, दिसम्बर 2 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के उपप्रमुख बिरेन्द्र जायसवाल ने ठंड से बेहाल लोगो को राहत पहुंचाने के लिए अलाव की व्यवस्था और कम्बल आपूर्ति करने की मांग सरकार से की है। उपप्रमुख ने नाराजगी जताते हुए कहा कि बरवाडीह के लोग कड़ाके की पड़ रही ठंड से ठिठुर रहे हैं। वहीं गरीब असहाय वृद्धों को ठंड ने जीना मुहाल कर दिया है। रोज ठंड बढ़ रही है। चौक - चौराहों पर मजदूर आदि लोग ठंड से कांपते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक चौक - चौराहों पर अलाव की व्यवस्था नही की जा सकी है। सरकार के द्वारा अभी तक कम्बल की आपूर्ति भी नही की गई है। उन्होने कहा कि गरीबो को ठंड से बचाने की सरकारी व्यवस्था पूरी तरह चौपट दिख रही है। कब तक ठंड से लोगो को राहत पहुंचाने के लिए सरकार गम्भीर होगी, यह बड़ा सवाल भी बन गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.