दुमका, जनवरी 14 -- जामा। शीतलहर को देखते हुए झारखंड सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए कंबलों का वितरण बुधवार को मकर संक्रांति के अवसर पर जामा उपप्रमुख पुनम देवी के नीजी आवास बाबुकदेली में किया गया। कार्यक्रम में जामा की उपप्रमुख पुनम देवी ने असहाय, विधवा, विकलांग एवं वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरित किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि जामा उपप्रमुख को कुल 100 कंबल प्राप्त हुए थे, जिसमें से पंचायत स्तर पर प्राथमिकता के आधार पर सूची तैयार कर 80 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.