गढ़वा, अप्रैल 5 -- डंडई, प्रतिनिधि। प्रखंड उप प्रमुख अंजली देवी के घर शनिवार की शाम जांच की गई। जांच के क्रम में उनके घर से 56 बोरा चावल बरामद किया गया। उससे पहले उनके एक अन्य कमरे से 65 बोरा चावल बरामद किया गया था। उक्त चावल आदिम जनजाति परिवारों के बीच वितरण के लिए था। आदिम जनजाति परिवारों को पिछले तीन महीने से चावल नहीं मिला है। बताया जाता है कि शनिवार देर शाम बीडीओ देवलाल करमाली, एमओ सतीश कुमार, मुखिया प्रतिनिधि महेश्वर राम, पंचायत सचिव नरेश ठाकुर सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी पिछले दिनों सील किए गए चावल भरे कमरे का निरीक्षण करने पहुंचे थे। उसी बीच दूसरे कमरे में चावल होने की गुप्त सूचना उन्हें मिली। सूचना के आलोक में वह जब जांच करने पहुंचे तो वहां चावल भरा 56 बोरा पाया गया। बीडीओ ने बताया कि एसडीएम संजय कुमार के निर्देश पर सील किए गए चावल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.