मुंगेर, मार्च 1 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। पंचायत समिति के उपप्रमुख अनिरुद्ध यादव के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने की पहल शुरू हो गई है। बलिया पंचायत क्षेत्र संख्या 3 की पंचायत समिति सदस्य साधना देवी के नेतृत्व में कुल 11 में से 9 पंचायत समिति सदस्यों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन प्रमुख, पंचायत समिति संग्रामपुर को सौंपते हुए अविलंब मत विभाजन की तिथि निर्धारित करने की मांग की है। आवेदन में उपप्रमुख पर आरोप लगाया गया है कि वे अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नहीं कर रहे हैं। सदस्यों का कहना है कि वे नियमित रूप से कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे आम जनता की समस्याओं के समाधान में बाधा उत्पन्न हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...