मुंगेर, मार्च 15 -- संग्रामपुर, एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड कार्यालय के सभागार में शनिवार को उपप्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान कराया गया। यह प्रक्रिया प्रखंड प्रमुख रेखा देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रेक्षक के रूप में तारापुर अनुमंडल के लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी अनीश रंजन की निगरानी में विश्वास मत की पूरी प्रक्रिया कराई गई। मतदान में कुल 11 पंचायत समिति सदस्यों में से 9 सदस्य उपस्थित रहे। सभी 9 सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में अपना मत दिया। इस प्रकार बहुमत के आधार पर उपप्रमुख के खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। बलिया पंचायत क्षेत्र संख्या 3 की पंचायत समिति सदस्य साधना देवी के नेतृत्व में उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्र...