मुंगेर, मार्च 14 -- संग्रामपुर,एक संवाददाता। संग्रामपुर प्रखंड के उपप्रमुख अनिरुद्ध यादव के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव को लेकर शनिवार को प्रखंड कार्यालय के सभागार में विशेष बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक पंचायत समिति के सदस्यों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान किया जाएगा। इस संबंध में प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए तारापुर अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शशांक कुमार को प्रेक्षक नियुक्त किया गया है। उनकी निगरानी में ही अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान की पूरी प्रक्रिया संपन्न करायी जाएगी। पंचायत समिति के कुछ सदस्यों द्वारा उपप्रमुख अनिरूद्ध यादव के कार्यों पर असंतोष जताते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। प्रस्ताव को लेकर प्रखंड की राजनीतिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.