अल्मोड़ा, अप्रैल 7 -- अल्मोड़ा। उपपा नेता व केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य हेम पांडे का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। पाटिया निवासी हेम के निधन पर केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी सहित अन्य ने शोक जताया। हेम पांडे जीवनभर अविवाहित रहे थे। उनके दो अन्य भाइयों की पहले ही मृत्यु हो चुकी थी। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को कोसी के पास किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...