हल्द्वानी, जून 3 -- राजू वर्मा रामनगर। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के नव निर्वाचित केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी की अध्यक्षता व प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल के संचालन में रामनगर में बुधवार को एक बैठक हुई। इसमें निवर्तमान अध्यक्ष पीसी तिवारी को केन्द्रीय समन्वयक संयोजक पद की जिम्मेदारी दी गई है।बैठक में कई मुद्दों पर मंथन किया गया। केंद्रीय कार्यकारिणी की पहली बैठक हरिद्वार में कराने का निर्णय हुआ। पदाधिकारियों ने कहा कि पीसी तिवारी के मार्गदर्शन में देश व दुनिया के विभिन्न हिस्सों में रह रहे उत्तराखंड के लोगों से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे। पार्टी का राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार करने, समान विचार धारा रखने वाले संगठनों से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर संवाद करने, एकजुटता बनाने के लिए काम किया जाएगा। यह भी पढ़ें...