हल्द्वानी, सितम्बर 12 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के केंद्रीय पदाधिकारियों, सक्रिय कार्यकर्ताओं और सहयोगियों की बैठक रविवार को कॅरियर लॉन्चर, पीलीकोठी में सुबह 11 बजे होगी। बैठक में देश-दुनिया और उत्तराखंड की सामाजिक, राजनीतिक व आर्थिक गतिविधियों के साथ वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की जाएगी। संगठन के विस्तार और आगामी रणनीति पर भी मंथन होगा। केंद्रीय महासचिव दिनेश उपाध्याय और सचिव अमीनुर रहमान ने बताया कि बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, राष्ट्रीय समन्वयक पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव नरेश चंद्र नौडियाल समेत केंद्रीय पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। कोषाध्यक्ष अशोक डालाकोटी और सचिव अमीनुर रहमान ने सभी कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय पर बैठक में प...