नैनीताल, जुलाई 3 -- नैनीताल। पांच जुलाई को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की बैठक हरिद्वार में आयोजित होगी। जिसमें उपपा की कार्यकारिणी के विस्तार सहित केतन की हत्या, हेमकुंड साहिब जा रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों के बीच हुए विवाद, अंकिता हत्याकांड, पेपर लीक आदि मुद्दों पर चर्चा के बाद उपपा द्वारा की जाने वाली कार्यवाही पर निर्णय लिए जाएंगे। इसके अलावा विधानसभा चुनाव 2027 पर भी विचार- विमर्श होने की संभावना है। बैठक में उपपा के अध्यक्ष प्रभात ध्यानी, केंद्रीय समन्वयक संयोजक पीसी तिवारी, प्रधान महासचिव नरेश नौडियाल, एडवोकेट जेपी बडोनी आदि हिस्सा लेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...