उपपपा का अधिवेशन एक और दो को
रामनगर, मई 30 -- रामनगर, संवाददाता। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी का द्विवार्षिक महाधिवेशन एक एवं दो जून को रामनगर के अग्रवाल सभा भवन में होने जा रहा है। शनिवार को उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी के प्रधान महासचिव प्रभात ध्यानी ने बताया कि एक जून को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष पीसी तिवारी के अध्यक्षीय भाषण के साथ सम्मेलन का शुभारंभ होगा और पूरे दिन पार्टी संगठन, विधानसभा चुनाव, कार्यकारिणी, कार्यक्रम आदि पर चर्चा होगी। दो जून को खुला सत्र आयोजित किया गया है जिसमें क्षेत्रीय पार्टियों, जन संगठनों से जुड़े लोगों को आमंत्रित किया गया है। इसमें देश व प्रदेश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक हालातों पर चर्चा करेंगे। अलग-अलग कमेटी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.