अररिया, मार्च 26 -- अररिया, वरीय संवाददाता साहित्य की उर्वर धरती पूर्णिया के कलाभवन में आयोजित साहित्यिक संगोष्ठी में अररिया जिले की मजबूत उपस्थिति रही। खास बात ये कि संगोष्ठी की अध्यक्षता जानेमाने साहित्यकार चंद्रकिशोर जायसवाल ने की। इस साहित्यिक संगोष्ठी में अररिया जिले के पलासी प्रखंड स्थित बकैनिया निवासी व पूर्व प्रशासनिक अधिकारी डॉ. दीर्घनारायण की कृति 'अधभूतल 96 ' व समकालीन हिंदी उपन्यास पर विस्तार से विवेचना हुई। खुलकर प्रशंसा व आलोचना हुई। खासकर उपन्यास 'अधभूतल 96' पर विशेष रूप से आलोचकीय विमर्श संपन्न हुआ। वक्ताओं ने कहा कि डॉ दीर्घ नारायण ने इस उपन्यास के माध्यम से आम जन और निवेशकों की पीड़ा क़ो जीवंत रूप से प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर जिले से रानीगंज की बेटी स्नेहा किरण ने कहा कि समकालीन हिंदी उपन्यास की दिशा औऱ दशा पर 'अधभूतल 9...