उपन्यासकार प्रो.विकास शर्मा को आउटस्टैंडिंग राइटिंग अवार्ड
मेरठ, अक्टूबर 23 -- मेरठ चौधरी चरण सिंह विवि कैंपस में अंग्रेजी के प्रोफेसर और उपन्यास लेखक प्रो.विकास शर्मा को उनके उपन्यासों एवं लेखन के लिए तमिलनाडु में आउटस्टैंडिंग राइटिंग अवार्ड से पुरस्कृत किया गया है। कन्याकुमारी में जारी इंटरनेशनल कांफ्रेंस में प्रो.शर्मा को यह पुरस्कार दिया गया। यह कांफ्रेंस कन्याकुमारी के सेंट जॉन्स कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस एवं लवेन्डर्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 24 अक्तूबर तक चलनी है। प्रो.विकास को भारतीय अंग्रेजी साहित्य में उनके कार्य के लिए इस पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रो.विकास आठ वर्षों में 12 से अधिक उपन्यास लिख चुके हैं। उनके उपन्यासों पर देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में शोधार्थी पीएचडी की उपाधि प्राप्त कर चुके हैं। विभिन्न विवि में प्रो.विकास के उपन्यास पाठ्यक्रम में भी शामिल हैं।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.