अलीगढ़, मार्च 14 -- क्षेत्र के सोमना - खैर मार्ग करनपुर गांव के पास हुआ हादसा गभाना, संवाददाता। क्षेत्र के सोमना - खैर मार्ग करनपुर गांव से पहले एक अज्ञात वाहन द्वारा उपनिरीक्षक व पीआरडी कर्मी को जोरदार टक्कर मार दी गई जिसमें वह दोनों गंभीर घायल हो गए। बता दें उपनिरीक्षक का मेडिकल में इलाज चल रहा है। वहीं पीआरडी कर्मी का गभाना सीएससी में उपचार चल रहा है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।जानकारी के अनुसार उपनिरिक्षक चंद्रहाश पुत्र महावीर उम्र करीब 57 वर्ष निवासी गड़ीदुल्ला थाना बनोली जिला बागपत व पीआरडी जयप्रकाश निवासी चाँदनेर थाना गभाना यह बाइक लेपर्ड से रात्रि में गश्त कर रहे थे। गुरुवार के रात्रि करीब 2:00 बजे के करीब जैसे ही वह सोमना-खैर मार्ग करनपुर गांव से पहले पहुंचे तभी पीछे से अज्ञात वाहन ने उनमें जोरदार टक्कर मार दी और फरार ह...