हरदोई, मार्च 15 -- हरदोई, संवाददाता। पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में उपनिरीक्षक पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा कराई गई। अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे शहर में कहीं जाम की स्थिति नहीं बनी। जनपद में परीक्षा शहर के 10 केंद्रों पर आयोजित की गई। पहली पाली में 3600 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी, जिनमें से 2472 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1128 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी 3600 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 2534 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी और 1066 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इस तरह दोनों पालियों को मिलाकर कुल 5006 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए...