सहारनपुर, मार्च 16 -- सहारनपुर। सर्व भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय प्रभारी पंडित अंकित शर्मा ने कहा कि यूपी उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा में पंडित विकल्प का प्रयोग किए जाने से सवर्ण समाज आहत हुआ है। उन्होंने इस मामले में कठोर कार्रवाई की मांग की। नुमाइश कैंप रोड स्थित सभागार में पत्रकारों से बातचीत में पंडित अंकित शर्मा ने कहा कि इससे पहले भी कुछ ऐसे प्रकरण सामने आए हैं, जिनसे सवर्ण समाज में रोष व्याप्त हुआ है। उन्होंने कहा हाल ही में फिल्म "घूसखोर" को लेकर विवाद हुआ था और विरोध के बाद उस पर उत्तर प्रदेश में प्रतिबंध लगाया गया।उन्होंने कहा कि अब पुलिस भर्ती परीक्षा में इस प्रकार के शब्दों का इस्तेमाल किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार से मांग की कि इसकी गंभीरता से समीक्षा कराई जाए और जिन लोगों की वजह से यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.