संभल, मार्च 12 -- कलक्ट्रेट सभागार में पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई की अध्यक्षता में 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक हुई। बैठक में स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट, रिजर्व अधिकारी व केंद्र व्यवस्थापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए। बुधवार को एएसपी कुलदीप सिंह ने बताया कि जिले में परीक्षा के लिए 10 केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 13,440 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी। इसके लिए 130 परीक्षा कक्ष, 10 केंद्र व्यवस्थापक, 20 सहायक केंद्र व्यवस्थापक और 280 कक्ष निरीक्षक तैनात रहेंगे। प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है, जबकि पांच-पांच अधिकारियों को रिजर्व में रखा ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.