अंबेडकर नगर, मार्च 13 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की ऑफलाइन परीक्षा जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर 14 और 15 मार्च को कराई जाएगी। परीक्षा दोनों दिनों में दो-दो पालियों में आयोजित होगी। प्रत्येक पाली में 3600 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल एवं नष्पिक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रथम पाली के परीक्षार्थियों को सुबह 8:00 बजे से 9:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश दिया जाएगा। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक होगी। वहीं दूसरी पाली के परीक्षार्थियों को दोपहर 1:00 बजे से ...