उपनिरीक्षक प्रवीण और मोहम्मद यूनुस पदोन्नत
नैनीताल, जून 18 -- नैनीताल। नैनीताल में तैनात उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार एवं मोहम्मद यूनुस के निरीक्षक पद पर पदोन्नत होने के अवसर पर पुलिस लाइन नैनीताल में पीपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने दोनों पदोन्नत अधिकारियों के कंधों पर स्टार अलंकृत कर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर एसएसपी ने दोनों अधिकारियों की अनुशासित कार्यशैली, कर्तव्यनिष्ठा एवं पुलिस विभाग में दी गई लंबी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसपी संचार रेवाधर मठपाल, प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन हरकेश सिंह समेत अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.