अयोध्या, दिसम्बर 21 -- जाना बाजार। हैदरगंज फुलौना मार्ग रखौना चौराहे पर शव रखकर धरना प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ हैदरगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना हैदरगंज क्षेत्र के रखौना निवासी विजय श्याम विश्वकर्मा की हत्या के मामले में पोस्टमार्टम के बाद शव के गांव लाने के बाद ग्रामीणों व परिजनों ने रखौना चौराहे पर शव रखकर मार्ग अवरुद्ध कर दिया था l बिना किसी अनुमति के प्रदर्शन करने वाले ग्रामीण पुलिस के खिलाफ नारे लगाने लगे और दो-तीन घंटे तक मार्ग जाम रखा। मार्ग जाम किए जाने के कारण राहगीर तथा एंबुलेंस वाहन भी फंसा रहा। इससे लोगों को काफी देरतक समस्या का सामना करना पड़ा। उप निरीक्षक अरुण कुमार यादव की तहरीर पर उमा विश्वकर्मा,दीप चंद्र,जयप्रकाश,शिव प्रसाद, रामवती,नीलम,राजेश,संजय सहित आठ नामजद व 20 से 30 अज्ञात महिला व पुरुष के खिलाफ मुकदमा प...