फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 6 -- फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने पुलिस लाइन से निरीक्षक व उपनिरीक्षकों के तबादले करते हुए नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल में निरीक्षक महेंद्र सिंह को कोतवाली कायमगंज में निरीक्षक अपराध के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही उपनिरीक्षक ब्रजमोहन और अरविंद कुमार को भी कोतवाली कायमगंज में नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक शिवकुमार, भोलाराम और उमेश कुमार को शहर कोतवाली भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस बदलाव से कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ करने में मदद मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.