जौनपुर, जुलाई 13 -- मछलीशहर (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। उपनिबंधक की कार्यप्रणाली से अधिवक्ताओं में आक्रोश है।अधिवक्ता संघ के महामंत्री आलोक विश्वकर्मा के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय से मिलकर अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि उपनिबंधक कार्यालय में सुविधा शुल्क के नाम पर घोर भ्रष्टाचार व्याप्त है।हर पटल पर प्राइवेट एवं संविदा कर्मियों द्वारा अवैध वसूली की जाती है।उपनिबंधक कार्यालय में प्रतीक्षालय को वाहन स्टैंड बना दिया गया है। चंदे के नाम पर क्रेता से अवैध वसूली की जाती है और दफ्तर खर्च के नाम पर बैनामें,वसीयत में भी अतिरिक्त शुल्क लिया जाता है।जिस पर अंकुश नहीं लगा तो अधिवक्ता 16 जुलाई से उपनिबंधक कार्यालय के बरामदे में धरने पर बैठेंगे।ज्ञापन देने वाले में महामंत्र...