मैनपुरी, जून 20 -- उपनिबंधक कार्यालय सदर मैनपुरी में इन दिनों भ्रष्टाचार और अव्यवस्था का बोलबाला है। अधिवक्तागणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजा है। शिकायत के मुताबिक, कार्यालय में बैनामों की भारी संख्या का फायदा उठाकर दलाल सक्रिय हैं। ये दलाल रात के दो बजे से ही लाइन लगाकर 200 से 300 लेकर अवैध टोकन नंबर बांट रहे हैं। इस धांधली के कारण जिन आम लोगों का आधिकारिक समय सुबह 10:05 बजे का होता है, उनकी रजिस्ट्री उस दिन हो ही नहीं पाती। जनता को बैनामा कराने के लिए दो-से-तीन दिनों तक लगातार कार्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। अधिवक्ताओं का कहना है कि अधिकारियों से कई बार सुबह का समय तय होने वाले बैनामों को प्राथमिकता देने की मांग की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अधिवक्ताओं ने दलालों पर सख्त कार्रवाई और समयानुसार रजिस...