उपनिबंधक कार्यालय की 12वें दिन भी रही हड़ताल
मुजफ्फर नगर, जुलाई 1 -- जानसठ। तहसील में ई-पंजीकरण व्यवस्था के विरोध में 12वें दिन भी अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टाईपिस्टों की तहसील में उप निबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रही। मंगलवार को भी सभी ने अपने अपने चैंबर खोले। वहीं स्टांप विक्रेताओं ने भी स्टांप बेचे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य किए। अधिवक्ताओं व दस्तावेज लेखकों ने रजिस्ट्री का कार्य नहीं किया। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद कुमार शर्मा और सचिव दीपेश गुप्ता ने कहा कि शासन द्वारा ई-पंजीकरण व्यवस्था को सरकार को तुरंत वापस लेना चाहिए। इस व्यवस्था के लागू होने से प्रदेश में बेरोजगारी फैल जाएगी। सरकार को इस व्यवस्था को वापस लेना चाहिए। यह भी पढ़ें- उपनिबंधक कार्यालय की 12वें दिन भी रही हड़ताल अन्यथा उपनिबंधक कार्यालय की अनिश्चित कालीन हड़ताल जारी रहे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.