वाराणसी, मई 8 -- वाराणसी। अधीनस्थ कृषि सेवा संघ वाराणसी मंडल के कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने 10 सूत्री मांगों के समर्थन में शुक्रवार को चांदपुर स्थित कृषि भवन में उपनिदेशक कृषि अमित कुमार जायसवाल से मुलाकात की। उपनिदेशक ने समस्याओं का अविलंब समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद वाराणसी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र नाथ पांडेय, उपाध्यक्ष मसूद खान, अधीनस्थ कृषि सेवा संघ मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ.विनोद सोनकर, राम हंस कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद यादव, सकल नारायण पटेल, रजनीश पाल, हेमलता भारती, प्रियंका गुप्ता, सीवी सिंह, सौरभ सिंह एवं राहुल राज भी रहे। यह भी पढ़ें- किसानों को एकमुश्त यूरिया उपलब्ध कराने का आश्वासन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...