गोंडा, जून 30 -- गोण्डा। बेलसर ब्लॉक क्षेत्र स्थित अथरिष्ट फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी के सीईओ कुलदीप मिश्रा ने मंगलवार को उपनिदेशक कृषि संतोष कुमार द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान किसानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और खेती में आ रही चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा हुई। उपनिदेशक कृषि ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने और कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...