उपनिदेशक कृषि समेत चार का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोका
बांदा, जून 10 -- बांदा, संवाददाता। जिलाधिकारी ने आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों के निस्तारण एवं फीडबैक की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान पाया गया कि कुछ विभागीय अधिकारियों द्वारा शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और प्रभावी निस्तारण नहीं किया जा रहा है, जिसके कारण असंतुष्ट (नेगेटिव) फीडबैक की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे जनपद की आईजीआरएस रैंकिंग पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। जिससे जनपद ने इस बार 51 वीं रैंक हासिल की है। प्रभारी अधिकारी आईजीआरएस एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक)माया शंकर ने बताया कि समीक्षा में जिन अधिकारियों के विरुद्ध सर्वाधिक नेगेटिव फीडबैक प्राप्त हुए, उनके वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही पर चार अधिकारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.