गोंडा, जून 5 -- गोण्डा। उपनिदेशक कृषि का कार्यभार शुक्रवार को संतोष कुमार द्विवेदी ने संभाल किया। इससे पहले वह मुरादाबाद में तैनात थे। गोंडा में तैनात उपनिदेशक कृषि प्रेम ठाकुर का स्थानांतरण शासन ने मऊ जनपद के लिए कर दिया था। कार्यभार संभालने के बाद द्विवेदी ने किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक पहुंचाने और फार्मर रजिस्ट्री फीडिंग कार्य जल्द पूरा कराने पर जोर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...