रुडकी, मई 17 -- रविवार को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के अंतर्गत विद्युत वितरण खंड (ग्रामीण) रुड़की के प्रांगण में उपनल के माध्यम से कार्यरत समस्त संविदा कार्मिकों की संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में नियमितीकरण और समान कार्य समान वेतन दिए जाने की मांग की। रविवार को विद्युत वितरण खंड कार्यालय पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय सचिव सुरेंद्र दत्त शर्मा ने की, जबकि संचालन दीपक शांडिल्य ने किया। बैठक में उत्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ एटक और उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन ने संयुक्त रूप से प्रतिभाग किया। बिजली कर्मचारी संघ के प्रधान महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल और प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार शर्मा ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एकजुट रहने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- रुड़की में बिजली कर्मचारियों ने उठाई एक काम समान वेतन क...