देहरादून, अक्टूबर 7 -- उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार उपनल के बाद राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत राज्य में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों की नौकरी भी पक्की कर सकती है। इस मिशन में लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों को लेकर सरकार गंभीरता से विचार कर रही है। इधर,एनएचएम निदेशालय की ओर से भी राज्य में दस सालों से कार्यरत कर्मचारियों का भी ब्योरा मांग लिया गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय की सहायक निदेशक-एचआर डॉ. ऋतु अग्रवाल ने इस बाबत सभी जिलों के सीएमओ को पत्र भेजते हुए विवरण मांगा है। यह भी पढ़ें- घुसपैठियों को वोट का हक क्यों मिले; देशभर में SIR पर मचे घमासान के बीच धामी8000 कर्मचारियों को पक्की नौकरी विदित है कि राज्य में एनएचएम के तहत विभिन्न कार्यक्रमों में आठ हजार के करीब कर्मचारी तैनात हैं। यह कर्मचारी लंबे समय से नियमित कर...