हल्द्वानी, जून 17 -- मोहन भट्ट हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज व एसटीएच में तैनात करीब 650 उपनल कर्मचारियों को दो माह का वेतन नहीं मिला है। इससे परेशान कर्मियों ने बुधवार को प्राचार्य डॉ. जीएस तितियाल का घेराव किया। इस दौरान कर्मियों ने कहा कि वेतन नहीं मिलने से आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यदि दो दिन के भीतर उनका लंबित वेतन जारी नहीं किया जाता है तो वह कार्य बहिष्कार करेंगे। इस दौरान उपनल कर्मी प्रताप बोरा, मोहन रावत, चंदू कफलटिया, नरेश रौतेला, कैलाश आर्य, माया जोशी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...