देहरादून, अक्टूबर 2 -- उत्तराखंड के विभिन्न विभागों में उपनल के माध्यम से आउटसोर्स पर नियुक्त कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। सरकार ने पहले चरण में एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त कर्मचारियों के साथ ही 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त उपनल कर्मचारियों को समान वेतन और महंगाई भत्ता देने की कार्रवाई तत्काल शुरू करने का निर्णय किया है। गुरुवार को सैनिक कल्याण सचिव युगल किशोर पंत ने उपनल कर्मियों के समान वेतन आदेश में नया संशोधन शामिल करते हुए जीओ जारी किया। संशोधित आदेश के अनुसार एक जनवरी 2016 से पहले नियुक्त उपनल कर्मियों के साथ-साथ एक जनवरी 2016 से 12 नवंबर 2018 तक नियुक्त कर्मियों को भी न्यूनतम वेतनमान एवं महंगाई भत्ते सहित भुगतान की कार्रवाई तत्काल प्रभाव से शुरू की जाएगी। बड़ी संख्या में कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। यह भी पढ़ें- उपनल कर्मियों ...