जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) कार्यालय में उपनगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक हुई। इसमें विशेष पदाधिकारी, लेखा पदाधिकारी, नगर प्रबंधक सहित संबंधित राजस्व कर्मी मौजूद रहे। बैठक के दौरान उपनगर आयुक्त ने होल्डिंग टैक्स, ट्रेड लाइसेंस, विज्ञापन शुल्क, किराया वसूली, होर्डिंग और मोबाइल टावर शुल्क सहित सभी राजस्व मदों की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व वसूली को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने का निर्देश देते हुए कहा कि सभी वार्ड में लंबित मामलों की सूची तैयार कर विशेष अभियान चलाया जाए। कृष्ण कुमार ने टैक्स दाताओं को समय पर नोटिस जारी करने, नियमित फॉलोअप रखने और राजस्व प्रक्रिया में डिजिटल माध्यमों का अधिक उपयोग करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पारदर्श...