गिरडीह, जनवरी 22 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह नगर निगम के उपनगर आयुक्त प्रशांत कुमार लायक ने बुधवार को पचंबा, बोड़ो सहित कई इलाकों में चल रही योजनाओं का निरीक्षण किया। इनमें रोड, नाली और नाला आदि की योजना है। पचंबा में रोड योजना का निरीक्षण कर कर्मियों पर सम्बंधित संवेदक को उन्होंने फटकार लगाई। कहा कि कार्य की गुणवत्ता पर समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्राक्कलन के अनुसार कार्य करने की नसीहत दी। मौके पर सहायक नगर आयुक्त अशोक हासंदा, अर्बन मैनेंजर मंजूर आलम, एई कौशलेश यादव, जेई अर्जुन कुमार आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.