लखनऊ, मई 3 -- परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र के अंतर्गत उपनगरीय और हैदरगढ़ डिपो में संविदा पर बस चालकों की भर्ती के लिए मेला लगने जा रहा है। डिपो के एआरएम जगदीश ने बताया कि संविदा पर बस चालकों की भर्ती आलमबाग बस टर्मिनल पर रोजगार मेला लगाकर 8 व 18 मई को होगी। इसके लिए शौक्षिक योग्यता कक्षा आठ पास, उम्र साढ़े 23 साल और और दो वर्ष पुराने हैवी ड्राइविंग लाइसेंस वालों को संविदा पर बस चालक बनने का मौका मिलेगा। इच्छुक अभ्यार्थी जरूरी दस्तावेज के साथ अपना आवेदन कर सकेंगे। आवेदन स्वीकार होने पर दूसरे दिन बस ट्रायल के लिए कानपुर भेजा जाएगा। हफ्ते भर में अनुबंध पत्र पर हास्ताक्षर करने के बाद बस में चालकों का आवंटन करके ड्यूटी दे दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...