भागलपुर, अगस्त 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कंपनीबाग स्थित आंबेडकर आवासीय छात्रावास में छात्रों के दो समूहों के बीच उठा विवाद अब अभिभावकों की पेशी तक आ गया है। सदर एसडीओ विकास कुमार ने दोनों पक्ष (आठवीं और दसवीं कक्षा वाले) उपद्रवी छात्रों को चिह्नित करने का आदेश छात्रावास अधीक्षक दिवाकर दास को दिया है। अधीक्षक की रिपोर्ट के बाद चिह्नित छात्रों के अभिभावकों को बुलाने का फैसला लिया गया है। ताकि ऐसे छात्रों को स्कूल एवं छात्रावास से निकालने की तैयारी हो सके। उपद्रवी छात्रों के अभिभावकों को वार्निंग लेटर (अंतिम चेतावनी) दिया जाएगा कि यदि भविष्य में ये बच्चे दोबारा हंगामा करेंगे तो हमेशा के लिए छात्रावास का रास्ता बंद कर दिया जाएगा। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अभी-अभी : भागलपुर में देर रात आंबेडकर छात्रावास में सीनियर-जूनियर छात्र भ...