मथुरा, मार्च 21 -- थाना पुलिस टीम ने गांव फजीयतपुर की नगरिया में उपद्रव कर हमला और पथराव कर जानलेवा हमला करने के मामले में वांछित दो नामजदों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक राया कर्मवीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह 11.20 बजे उप निरीक्षक नितिन त्यागी, कुशलपाल सिंह, उज्जवल शर्मा पुलिस टीम के साथ वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। तभी सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने सूरज फाटक के पास हाथरस-मथुरा रोड के समीप से जानलेवा हमले में वांछित काले उर्फ युसुफ,मुवीन निवासीगण मौहल्ला व्यापारियान,राया को गिरफ्तार कर चालान किया। प्रभारी निरीक्षकर राया ने बताया कि 18 मार्च को गांव फजीयतपुर की नगरिया निवासी चंद्रभान व उसके चचेरे भाई चंद्र प्रकाश के ऊपर व घरों पर 14 नामजद व 10-15 अज्ञातों ने धारदार हथियार,ईट,पत्थर आदि से हमला करने के साथ ही घरों पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.