मधुबनी, मार्च 18 -- हरलाखी,एक संवाददाता। सिसौनी गांव में एक उपद्रवी युवक ने पारिवारिक सदस्यों के साथ मारपीट कर और उसके घर मे आग लगा दी। इस संबंध में आरोपित युवक के पीड़ित भाई सुन्दर साह ने हरलाखी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार आरोपित शत्रुघ्न साह उपद्रवी है। जो गांव के लोगों के साथ पारिवारिक सदस्यों को भी परेशान करता है। दो दिन पूर्व आरोपित युवक ने भाइयों के घर मे आगजनी की और मारपीट भी किया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर रंजीत कुमार ने बताया आरोपित के विरुद्ध पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.