बेगुसराय, अप्रैल 28 -- खोदावंदपुर,निज संवाददाता। उपद्रवी तत्वों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मिर्जापुर में बाथरूम का दरवाजा और वर्ग कक्ष में प्रवेश कर कई बेंच डेस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया है। यह जानकारी एचएम लक्ष्मी भारती ने विभाग के अधिकारियों को दी है। बताया है कि मिर्जापुर चौक से मसुराज गांव जाने वाली मुख्य सड़क के बगल में स्थित यह विद्यालय चहारदीवारी नहीं रहने के चलते पूरी तरह से असुरक्षित है। मुख्य सड़क पर हमेशा गाड़ियों का आना जाना लगे रहने से स्कूल में पढ़ने वाले छोटे-छोटे बच्चे खतरे के साए में स्कूल आते जाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...