भभुआ, मार्च 18 -- पुलिस ने चैनपुर थाने में 20 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ दर्ज की एफआईआर, घायल चालक का चल रहा है इलाज प्रदर्शनकारी मंगलवार की रात रोड जाम कर थानाध्यक्ष को हटाने की कर रहे थे मांग एसडीपीओ, चांद, चैनपुर, दुर्गावती थाने की पुलिस के पहुंचने पर सरक गए प्रदर्शनकारी (पेज तीन) चैनपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के खरिगांवा चौराहा पर मंगलवार की रात करीब 9:00 बजे उपद्रवियों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मुर्दाबाद और चैनपुर थानाध्यक्ष को हटाने की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों ने पुलिस गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और कंटेनर चालक की पिटाई कर घायल कर दिया। घायल 39 वर्षीय आजाद खान दुर्गावती थाना क्षेत्र के मंसूरपुर निवासी अजीम खान का पुत्र है। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। उपद्रवियों ने करीब डेढ़ घंटे तक चैनपुर-दुर्गावती एवं खरिगावां-चांद पथ को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.