उपद्रवियों द्वारा नष्ट फसल की पदाधिकारी ने किया निरीक्षण
समस्तीपुर, जून 21 -- विभूतिपुर, निसं। प्रखंड की सिंघिया बुजुर्ग उत्तर और महथी उत्तर पंचायत में फसल काटने वाले उपद्रवी गुट के सक्रिय होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। असामाजिक तत्वों ने योजनाबद्ध तरीके से किसान अशोक राय, गणेश महतो, रामज्ञान महतो और जयनारायण महतो के खेतों में धावा बोलकर परवल, घिउरा और कद्दू की फसलों समेत सेव, आम, जामुन और आंवले के दर्जनों पौधों को काटकर नष्ट कर दिया। इस गंभीर मामले को जनप्रतिनिधियों ने प्रखंड स्तरीय किसान चौपाल और बीस सूत्री बैठक में मनोज कुमार ने उठाया। इसके बाद प्रखंड उद्यान पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिंह और कृषि समन्वयक रतिकांत ने पीड़ित किसानों के खेतों का भौतिक सत्यापन किया। अधिकारी ने नुकसान को सही पाते हुए नियमानुसार सरकारी मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। वहीं पुलिस के रवैये को लेकर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.