विकासनगर, फरवरी 5 -- उप जिला अस्पताल के गुरुवार को एक महिला तीमारदार ने जमकर हंगामा किया। इमरजेंसी कक्ष में महिला मरीज के हाथ से कैनुला निकालते समय खून निकलने से वह आगबबूला हो गई। उसने कैनुला निकालने वाले प्रशिक्षु को थप्पड़ जड़ दिया। अन्य प्रशिक्षु और कर्मचारी बीच-बचाव के लिए आए तो उनके साथ ही जमकर अभद्रता की। प्रशिक्षु ने अज्ञात युवती के खिलाफ कोतवाली में शिकायत दी है। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब साढ़े बारह बजे के करीब एक युवती और एक महिला उप जिला अस्पताल की इमरजेंसी में हाथ में कैनुला निकालने आए। इमरजेंसी में तैनात प्रशिक्षु यशराज ने महिला के हाथ से कैनुला निकाला। इस दौरान कैनुला निकालते समय महिला के हाथ से खून निकल गया। जिससे युवती आग-बबूला हो गई। उसने प्रशिक्षु के गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। कहने लगी कि उसे काम नहीं आता है। इसके बाद वह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.